भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा- सीएम मोहन यादव
संवाददाता- सुमित कुमार
Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स सहित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के बड़े तालाब के बोट क्लब से निकाली गई जल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झंडी दिखाकर जल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ी संख्या में तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। एशियाई और ओलंपिक गेम्स में उपयोग में आने वाली बोट्स में सवार वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी अनुशासन और गरिमा के साथ तिरंगा लेकर बड़े
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त की शुरूआत मुख्यमंत्री निवास परिसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और दीदी कैफे की दीदीयां तिरंगा लहराते हुए शामिल हईं। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा ने निवास परिसर को वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान कर दिया।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भारतीय सेना को समर्पित रही शौर्य स्मारक की तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शौर्य स्मारक से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तिरंगा फहराकर किया। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भगवान दास सबनानी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों और वीर पराक्रमी सैनिकों का स्मरण किया। शौर्य स्मारक से भारत माता चौक (डिपो चौराहा) तक जाने वाली तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारत माता का रथ, ब्रह्मोस और राफेल मिसाइल के मॉडल भी यात्रा शामिल हुए।
तिरंगा यात्राओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा और तिरंगा लहराकर स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्र भक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गुज उठा। सही वर्गों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह बना रहा।