Haryana: चंडीगढ़ से करनाल जाने के दौरान रेहड़ी पर रुके सीएम नायब सिंह सैनी, चाय पीकर जाने हालचाल

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से करनाल जाने के दौरान शाहाबाद, मार्कंडा के पास, न्यू कॉलोनी रामचंद्र की रेहड़ी पर रुके और चाय पीकर उनके हालचाल जाने है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'चंडीगढ़ से करनाल जाने के रास्ते में शाहाबाद, मार्कंडा के पास, न्यू कॉलोनी (शाहाबाद निवासी) रामचंद्र जी की रेहड़ी पर रुका। उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वागत किया और चाय पिलाई। उनके परिवार के बारे में चर्चा की और सुख- दुःख सांझा किया।'