Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-तूफान का दौर जारी, इन जिलों में होगी भारी बारिश!
Bihar Weather Today: बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा बिहार के पूर्वी इलाकों से हिमालय की तराई वाले इलाके से होते हुए उत्तर प्रदेश तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है।
पटना स्थित कंट्रोल रूम से पूरे बिहार के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. वहीं, मौसम का रौद्र रूप जारी है. शनिवार देर रात तक पटना, जहानाबाद, नालंदा, समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में कई घंटों तक आंधी बारिश और गरज चमक की स्थिति जारी रही.
दरअसल, रेड अलर्ट के दायरे में इन सभी जिलों में आधी रात को बारिश होती रही. इसके अलावा भी कई अन्य जिलों में रात को मौसम में बदलाव देखने को मिला. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी 25 जिलों में आंधी तूफान की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही झमाझम बारिश का दौर पूरे बिहार में देखने को मिलेगा.