Bihar News: शिवहर में मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sheohar: बिहार के शिवहर जिले से एक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जहां हिरम्मा थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जब महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी चुपके से घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मूक-बधिर होने के बावजूद, महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी की पहचान कर ली। महिला का पति दिल्ली में काम करता है
घटना की सूचना मिलते ही हिरम्मा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है, ताकि दोषी को कड़ी सजा दिलाई जा सके। स्थानीय लोग महिला के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं।