PM मोदी पहुंचे गयाजी, 12,992 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात!

 

PM Modi Bihar Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने बिहार दौरे पर गयाजी पहुंच चुके हैं, जहां वे मगध विश्वविद्यालय के कैंपस में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के बेगूसराय में आज आगमन होने जा रहा है। वह एशिया के वाइडेस्ट सिक्स लेन पुल का उद्धघाटन करने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा के तमाम सहयोगी दल के नेता बेगूसराय पहुंच रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पटना से बेगूसराय के लिए रवाना हो गए हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से निकल गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी रवाना हुए हैं। यह दोनों पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले गया आएंगे और वहां करोड़ों रुपए की योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ सभा को भी संबोधित करेंगे

इसके बाद पीएम मोदी बेगूसराय पहुंचेंगे जहां एशिया के सबसे वाइडेस्ट सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे फिर वहां से पटना आएंगे और पटना से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते लगभग पौने 3 महीने में चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले वे मोतिहारी, सीवान और बिक्रमगंज ,रोहतास में कार्यक्रम कर चुके हैं।