मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। प्रियंका 3 साल बाद भारत लौटी हैं, प्रियंका की देश वापसी को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। 3 दिनों तक मुंबई में धूम मचाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच गई हैं।

एयरपोर्ट लुक

प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसमें वे दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है जो कि उन पर काफी मजेदार हैं।

प्रियंका ने फैन को दिया ऑटोग्राफ

वीडियो में देख सकते है कि प्रियंका चोपड़ा एक फैन को ऑटोग्राफ देती हुई दिख रही हैं। वीडियो में प्रियंका का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं ,एक यूजर ने लिखा, ''प्रियंका के बाल मुझे शुरू से ही पसंद हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा, ''प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।