बॉलीवुड स्टार को अपना क्रश मानती थीं Disha Patani

 

बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी  आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मिडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। गौरतलब हैं कि दिशा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

दिशा को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हाला ही में एक्ट्रेस ने अपने क्रश का भी खुलासा किया है।

 हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने अपने क्रश का नाम बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अपने स्कूल के दिनों में मैं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर  की काफी दीवानी थी और उनके वजह से मेरा कई बार एक्सिडेंट होते  बचा है।

दिशा ने कहा कि उनके शहर में रणबीर कपूर का एक बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ था जिसे वो वहां से आते-जाते हर समय देखती रहती थीं और इस चक्कर में वो सड़क पर अक्सर किसी न किसी चीज़ से टकरा जाती थीं। इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बारे में रणबीर कपूर को बताया है? इस पर दिशा ने जवाब दिया कि अभी तक तो उन्होंने नहीं बताया है लेकिन वो जरूर बताना चाहेंगी।