EPFO: PF खाताधारकों के खाते में आ गया ब्याज का पैसा, ऐसे फटाफट करें चेक
नई दिल्लीः अगर आपका किसी सरकारी या गैरसरकारी संस्था में जॉब करते हुए पीएफ कट रहा है तो यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती है। पीएफ काटने वाली संस्था ईपीएफओ ने खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर दिया है।
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ भविष्य निधि खातों में 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर जमा की है। सोमवार को सेवानिवृत्ति निधि निकाय ने ट्वीट में कहा कि, 'वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत ब्याज जमा कर दिया गया है।
SMS से चेक करें बैलेंस
एसएमएस के जरिए बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 पर EPFOHO UAN LAN लिखकर भेजें। इधर UAN की जगह आपको अपना 12 अंकों वाला UAN नंबर लिखना होगा। वहीं LAN की जगह भाषा का कोड लिखना होगा। अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए, तो LAN की जगह HIN टाइप करें।
आप टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। कॉल के बाद, आपको एक एसएमएस मिलेगा जिसमें आपके सभी पीएफ खाते का विवरण होगा।
उमंग ऐप के जरिए
यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस, (Umang App) उमंग ऐप खोलें।
अब ईपीएफओ पर क्लिक करें।
'Employee-Centric Services' पर क्लिक करें।
फिर 'View Passbook' पर क्लिक करें और UAN और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) दर्ज करें।
इसके बाद मेंबर ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकेंगे।
आप UAN नंबर के बिना भी EPF बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।