Gold-Silver में तेजी इतना आया कीमतों में उछाल

 

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोना- चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है. सोना- चांदी के खरीदार आज कल के मुकाबले महंगे दामों पर खरीददारी करेंगे.

बता दें सोना चांदी की कीमतें रोजाना दो बार अपडेट की जाती हैं. केवल शनिवार रविवार को छोड़कर सोना- चांदी के रेट्स पर नई अपडेट नहीं मिलती. 

आज सोने की कीमत में उछाल
सर्राफा बाजार में आज बाजार 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 52,411 रुपये कीमत पर खुला. बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 193 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 192 रुपये की तेजी रही. 995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 52,201रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 176 रुपये की तेजी के बाद 48,008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 144 रुपये की तेजी के बाद 39,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.

चांदी की कीमतों में भी आई आज तेजी
1 किलोग्राम चांदी की कीमत में आज तेजी दर्ज की गई है. कल के मुकाबले चांदी की कीमत में 529 रुपये का उछाल आया है. आज सुबह चांदी का भाव 58661 रुपये पर खुला.