तेल कंपनियों ने जारी किए Petrol-Diesel के दाम

 

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम वितरण कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने मंगलवार 9 अगस्त 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की है.

आज भी देश के उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से राहत दी गई है. बीते 21 मई को केंद्र सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने के बाद से आवश्यक ईंधन में करीब 81 दिनों से बढ़ोतरी नहीं की गई है. तभी से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है.

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचे जा रहे हैं. इसके अलावा, भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये में मिल रहा है और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके साथ ही, चेन्नई में पेट्रोल का कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है.

21 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल और डीजल की बढ़ते दरों को लेकर एस्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. इसके अलावा कुछ राज्यों ने भी वैट टैक्स कम कर जनता को राहत दी थी. पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा हुई थी. तभी से देश में पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव नहीं किया गया है.