Aadhaar Card में रह गई यह कमी तो ऐसे करें ठीक, जाने आसान तरीका

 

नई दिल्लीः टेक्नोलॉजी के दौर में आधार कार्ड की अनिवार्यता भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके ना होने पर जरूरी काम बीच में ही लटक जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आधार कार्ड बनवाते समय कोई गलती रह गई तो बैंकिंग व वित्तीय काम बीच में ही अटक जाते हैं। 

इसलिए आपके आधार में जन्मतिथि की गड़बड़ है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ लें। अब आधार कार्ड की कमी को दूर करने के लिए आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही समस्या का निपटारा आराम से कर सकते हैं। आपको डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करन होगा। 

इस बारे में UIDAI ने एक ट्वीट कर कहा है, #AadhaarOnlineServices आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए अपने आधार में ऑनलाइन ही जन्म की तारीख अपडेट कर सकते हैं।

https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ अगर आप सपोर्टिव डॉक्युमेंट्स की लिस्ट देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए...https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf ...#UpdateDoBOnline

- इतना आएगा खर्च

वहीं, इस ट्वीट किए गए फोटो में कहा गया है कि ऑनलाइन पोर्टल पर किसी भी तरह के अपडेट के लिए आपको 50 रुपये प्रति अपडेट की दर से का खर्च होगा। वहीं, UIDAI ने कहा है कि आधार से जुड़ी इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार में आपका वर्तमान मोबाइल नंबर अपडेटेड होना चाहिए। 

साथ ही कहा गया है कि अगर आप किसी तरह की सहायता चाहते हैं या आपको कोई सवाल पूछना है तो आप 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। 

वहीं, आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने के लिए सबसे पहले https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ को अपने ब्राउजर में खोलिए। अब अपनी 12 अंक की आधार संख्या डालिए। इसके बाद कैप्चा कोड डालिए और फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक कीजिए।