Twitter में एलन मस्क की मनमानी! विरोधी पत्रकारों से छीन ली बोलने की आजादी, बिना किसी चेतावनी सस्पेंड किए अकाउंट्स

 

ई दिल्ली: ट्विटर पर फ्री स्पीच की वकालत करने वाले एलन मस्क अपने एक फैसले से कठघरे में खड़े हो गए हैं. दरअसल गुरुवार शाम को ट्विटर ने बिना किसी चेतावनी स्पष्टीकरण के कई प्रमुख पत्रकारों को इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म से निलंबित कर दिया.

एलन मस्क के निजी जेट के ठिकाने को ट्रैक करने वाले एक छात्र द्वारा निर्मित बॉट के मास्टोडन पेज से जुड़े खाते को लेकर ट्विटर ने मास्टोडन के खिलाफ कार्रवाई की.

इनमें सस्पेंड किए गए कम से कम कुछ खातों में मास्टोडन के निलंबन के बारे में स्क्रीनशॉट और जानकारी शेयर की गई. अपने निलंबन से ठीक पहले, वाशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर ड्रू हारवेल ने मास्टोडन के जरिए ट्विटर को छोड़ने के बारे में ट्वीट किया था.

‘कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी’

एमएसएनबीसी के पूर्व होस्ट कीथ ओल्बरमैन, द न्यूयॉर्क टाइम्स के रेयान मैक, सीएनएन के डॉनी ओ’सुल्लिवन, मैशेबल के मैट बाइंडर और पत्रकार आरोन रूपर के अकाउंट्स भी गुरुवार शाम को सस्पेंड कर दिए गए थे. कई पत्रकारों ने हाल के महीनों में मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण को नियमित रूप से कवर किया. रूपार ने सबस्टैक पर अपने निलंबन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं पता था कि मेरा अकाउंट इनएक्टिव क्यों किया गया?

 

इनमें से एक पत्रकार रियान मैक ने कहा, “कुछ लोगों ने मुझे से पूछा कि मेरा ट्विटर अकाउंट्स क्यों सस्पेंड किया गया तो, मैं बताना चाहूंगा कि, इस बारे में मुझे कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और मेरा अकाउंट निलंबित कर दिया गया. मैं ट्विटर, एलन मस्क और उनकी कंपनी पर रिपोर्ट्स करता रहूंगा.

जर्नलिस्ट रियान मेक का ट्वीट: Screen Shot

इस मुद्दे को लेकर एलन मस्क ने कहा कि प्रतिबंधित पत्रकारों के भाग्य का फैसला करने के लिए एक पोल किया और , उन्हें पहले सूचित किया गया था कि उनका अकाउंट्स सस्पेंशन स्थायी था.”

बता दें कि एलन मस्क शुरू से यह दावा करते आए हैं कि वे अभिव्यक्ति की आजादी के पक्षधर हैं और ट्विटर पर लोगों को बोलने की स्वतंत्रा देंगे. हाल ही में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को अकाउंट को फिर बहाल किया था. उन्होंने कहा था कि जैक डॉर्सी के कार्यकाल में जिन लोगों के अकाउंट्स सस्पेंड किए गए हैं और उनको लेकर वे ट्विटर फाइल्स जारी करेंगे. ताकि यह बताया जा सके कि उन्हें ट्विटर से बैन क्यों किया गया था.