दो रुपए महंगा हुआ Amul का दूध

 
नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन में आम जनता को बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने दूध के दामों में दो रुपए का इजाफा कर दिया है। ऐसे में अब एक लीटर दूध की कीमत 63 रुपए हो गई है, जो कि पहले 61 रुपए में बिक रहा था। दिल्ली में अमूल का दूध अब 63 रुपए प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा।
हालांकि अमूल कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आज सुबह लोग जब दूध लेने निकले तो उन्हें 63 रुपए चुकाने पड़े। अगर ऐसा हुआ है, तो यह आम जनता को बड़ा झटका है, क्योंकि दूसरी डेयरी उत्पाद कंपनियां भी अपने रेट बढ़ा सकती हैं।