पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर सीएम नीतीश ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Aug 25, 2025, 23:14 IST
Patna: पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।