कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 

मेष: आज दैनिक दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। शांति और धैर्य का परिचय देंगे। व्यापार में बड़े लाभ मिलने की भरपूर संभावना है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा।

वृष: आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। संतान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। आपकी प्रबंधन क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। घरेलू जीवन में सुख-शांति रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मिथुन: आज सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। भविष्य के विषय में आप योजना बनाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है।

कर्क: आज ऑफिस में आपको अनावश्यक काम करना पड़ेगा। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। महिलाओं को हार्मोन संबंधी कुछ दिक्कत हो सकती है। कानूनी विवादों में फंस सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

सिंह: आज परिस्थितियां पूरी तरह से आपके लिए अनुकूल हैं। विरोधियों पर आपको विजय मिलने की पर्याप्त संभावना है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है।

कन्या: आज जॉब में सहकर्मियों से कुछ मदद मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

तुला: आज नए कार्यों को शुरू करना उचित नहीं है। सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों से तनाव में आ सकते हैं।

वृश्चिक: आज धर्म-कर्म के प्रति आप काफी रुचि लेने वाले हैं। व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्र आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। अधिकारियों की ओर से आपको लाभ प्राप्त होगा। मंहगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे।

धनु: आज आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। नई नौकरी शुरू करने के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। मन काफी प्रसन्न रहने वाला है।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने में देरी होगी। बैंकिंग से जुड़े मामलों में परेशानी उठानी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी जन से अनबन हो सकती है।

कुंभ: आज सभी कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाएंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री से धन लाभ मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्नता होगी। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

मीन: आज लंबी दूरी की यात्रा पर जानें से बचें। विदेशी कंपनियों से आपको जॉब के प्रपोजल मिल सकते हैं। बनते कार्यों में रुकावट आने से चिड़चिड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत अवश्य करनी चाहिए।