कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 

मेष- संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे। लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर दें। प्रियजन से मुलाकात संभव है। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा करने की सोच रखें। आलस्य से काम लंबित रह सकते हैं।

वृषभ- मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। अपनों से सुखद सरप्राइज भी मिल सकती है। हर्ष आनंद बना रहेगा। संग्रह में रुचि रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं।

मिथुन- प्रसिद्धि और पूछपरख बढ़त पर रहेगी। नवीन विचारों को समर्थन मिलेगा। प्रयोगधर्मिता बनी रहेगी। पर्सनल लाइफ में अनुकूलता बढ़ेगी। मेहनत से सभी क्षेत्रों में बेहतर कर दिखा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ।

कर्क- अच्छी आय के साथ व्यय भी बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मी सहयोगी होंगे। कार्य पूरा होने तक विराम से बचें। शुभ कार्यों में क्षमता से अधिक योगदान दे सकते हैं। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह- महत्वपूर्ण योजनाओं में तेजी लाने का समय है। कॉरपोरेट मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। प्रभावशाली लोगों से करीबी बढ़ेगी। दिन लाभ बढ़ाने वाला।

कन्या- भाग्य की प्रबलता और श्रेष्ठ प्रयासों का संयोग उम्मीद से अधिक सफलता देने वाला है। पुरस्कृत हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। दिन परिणामों में सहायक।

तुला- समय की अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। समय प्रबंधन बढ़ाएं। बड़बोलेपन और दिखावे में न पड़ें। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन उत्तम।

वृश्चिक- बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। विषयगत समझ बढ़ेगी। विद्यार्थी उम्मीद से अच्छा करेंगे। प्रेम में पारदर्शिता और आदर्शभाव बढ़ेगा। सेहत और गोपनीयता का ध्यान रखें। दिन सामान्य शुभ।

धनु- इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। नए समझौते मूर्त रूप ले सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता दिखाएं।

मकर- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें। विपक्ष के प्रति कड़ा रुख रखेंगे। शारीरिक परेशासी से छुटकारा मिल सकता है। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। दिन सामान्य शुभ।

कुम्भ- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। रहन सहन संवार पर रहेगा। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय साझा कर सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन उत्साह वर्धक।

मीन- सोच बड़ी रखें और कार्यों में तेजी लाएं। महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। अपनों से मतभेद में बहस से बचें। उन्हें समय दें। दिन सुख बढ़ाने वाला। कामकाज अच्छा बना रहेगा।