कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 

मेष: आज उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

वृष:आज जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये।

मिथुन:आज वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

कर्क:आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस्ड रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।

सिंह:आज किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सम्भल कर प्रतिक्रिया दें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या:आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धार्मिक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं।

तुला:आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धार्मिक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक:आज राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है।

धनु:आज धन की उधारी करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में हुए  नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिए। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर:आज धन संबंधित मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।

कुंभ:आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इंटरव्यू में आपको शानदार सफलता मिल सकती है।

मीन:आज आपके सामाजिक वर्चस्व बढ़ सकता है। आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।