PM नरेंद्र मोदी के कहने पर रुका था रूस-यूक्रेन युद्ध रक्षामंत्री राजनाथ बोले
राजनाथ ने सेना को लेकर कहा कि पहले जवानों के हाथों में जो बंदूक, मिसाइल हुआ करती थीं, वे दूसरे देशों के मुकाबले हल्की थीं। अब हम बंदूक, रायफल, गोले, बारूद कुछ समय बाद दुनिया के देशों से नहीं खरीदेंगे। अब देश में ही बनेंगे। हम 13000 करोड़ का हथियार बेचते हैं। 8 साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 900 करोड़ था। साल 2047 आते-आते यह 2.75 लाख करोड़ का होगा। रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव रखी गई है और यह सशक्त एवं आत्मनिर्भर ‘नया भारत’ शक्तिशाली देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कई कदमों को सूचीबद्ध किया, जिसमें 310 मदों की 3 सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियां जारी करना और केंद्रीय बजट 2022-23 में घरेलू उद्योग के लिए पूंजीगत खरीद बजट का 68 प्रतिशत निर्धारित करना शामिल है।