Har Ghar Tiranga अभियान 500 से अधिक सोशल मीडिया पर करेंगे समर्थन

 

 आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में एक अगस्त से लेखक, क्रिकेटर, खिलाड़ी, फिल्म स्टार आदि सेलिब्रेटी सोशल मीडिया पर हर घर तिरंगा अभियान मे जुड़ेंगे।

 इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए 500 सेलिब्रिटी से संपर्क किया है। खास बात यह है कि 13 से 15 अगस्त तक यही सेलिब्रिटी तीन दिवसीय सेल्फी विद तिरंगा अभियान में सबको  शुभकामनाएं भी देंगे।

 मन की बात में PM मोदी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त से हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अपने घर पर तिरंगाजरूर फहराएं। तिरंगा हमें जोड़ता है और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। इसी तरह 2 से 15 अगस्त तक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगा सकते हैं।

 हर घर तिरंगा यह दिन पिंगली वैंकैया नायडू से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि 2 अगस्त को उनकी जयंती है। इस दौरान PM मोदी ने बताया कि कैसे खिलौनों के उत्पादन में देश आगे बढ़ा है और खिलौनों का निर्यात बड़े पैमाने पर किया   जा रहा है। इस दौरान PM ने आयुष मंत्रालय की उपलब्धियों, स्टार्टअप्स, औषधियों पर रिसर्च समेत किसानों के बारे में भी बताया, जो सामान्य से हटकर कुछ अलग कर रहे हैं।