Aug 31, 2022, 21:06 IST

अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता का इटली में निधन

अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता का इटली में निधन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का निधन हो गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के माता के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पाओला माइनो का इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था। श्रीमती सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया गया।”

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती पाओला के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी की माता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर समस्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।