Jan 12, 2023, 14:24 IST

PM मोदी का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को मकर संक्रांति का तोहफा, 15 जनवरी को दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

PM मोदी का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को मकर संक्रांति का तोहफा, 15 जनवरी को दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

Vande Bharat Train: सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को वंदे भारत ट्रेन को डिजिटली रुप से दिखाएंगे हरी झंडी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मकर संक्रांति के शुभ-अवसर पर तेलागांना के लोगों को तोहफे के तौर पर 15 जनवरी को वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा।, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम होगा।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी और रेल मंत्री अश्विनी मौजूद होंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि यह देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली-वैष्णो देवी, नई दिल्ली-वाराणसी, चेन्नई-मैसूर, गांधी नगर-मुंबई समेत देश के अन्य रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही। उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच की दूरी करीब आठ घंटे में तय करेगी।

वंदे भारत ट्रेन की सीटें पैसेंजर्स की सुविधाएं के लिए आरामदायक हैं, इस ट्रेन के प्रत्येक सीटों के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइड डोर भी लगे हुए हैं। इसके हर गेट के बाहर फुट रेस्ट भी हैं। ट्रेन में पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखते हुए 32 इंच के एलईडी टीवी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, और राजमुंदरी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।