Updated: Sep 5, 2022, 19:52 IST

राजपथ का नाम बदलेगी भारत सरकार सेंट्रल विस्टा को भी कहा जाएगा 'कर्तव्यपथ'

राजपथ का नाम बदलेगी भारत सरकार सेंट्रल विस्टा को भी कहा जाएगा 'कर्तव्यपथ'

भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्र्ल विस्टा तैयार है इस बीच, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर जारी की है। इसके मुताबिक, भारत सरकार ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ का नाम बदलने का फैसला किया है।

औपचारिक ऐलान जल्द दिया जाएगा। राजपथ के साथ ही समूचे सेंट्रल विस्टा लॉन को 'कर्ताव्य पथ' के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले दिन में देश को मध्य दिल्ली में बने 3 किलोमीटर लंबे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पहली झलक देखने को मिली। करीब आठ महीनों की देरी के बाद एवेन्यू अंततः जनता के लिए खुलने जा रहा है। एवेन्यू की अद्भुत तस्वीरें अब जनता के सामने आ चुकी हैं।