Nov 6, 2022, 21:58 IST

हिमाचल में गरजे जेपी नड्डा डबल इंजन सरकार के फायदे

हिमाचल में गरजे जेपी नड्डा डबल इंजन सरकार के फायदे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों हिमाचल में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं कर रहें हैं। आज उन्होंने हिमाचल के विलासपुर में जनसंबोधन के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के विकास को रोकने में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कभी भी राजनीति को सही दिशा में ले जाने का प्रयास नहीं किया। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के विलासपुर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाए हमेशा से उलझाने का काम किया है। इसके अलावा, कांग्रेस की नीति हमेशा से ही विकास रोको और राज करो की रही है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में सड़क बनाने से कोई उन्हें मतलब नहीं रहता था। क्योंकि वह लोग वो सिर्फ अपने लिए ठहरने के लिए रेस्ट हाउस बनाते थे। लेकीन जब हुई कहीं चुनाव आता था। तो पार्टी के लोग सड़कें बनवाएंगे की बात करने लगते थे। फिर पहाड़ों पर चूना लगा देते थे। जब बारिश होती तो चूना धुल जाता था और लोगों को चूना लग जाता था। यही हाल हमेशा से कांग्रेस पार्टी का रहा है। नड्डा ने उल्लेख किया कि केन्द्र की डबल इंजन की सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज देने का काम किया गया। ताकि कोई भूखा न रहे। इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए भेजे जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले महिलाओं को खाना बनाने के लिए सुबह-सुबह लकड़ी काटने जंगल जाना पड़ता था। जिससे वह धुएं से जूझते हुए खाना बनाती थीं। लेकीन केन्द्र की मोदी सरकार ने महिलाएं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य में लगभग 1 लाख 37 हजार गैस सिलेंडर दिए गए हैं। जिससे महिलाओं के जीवन में आज धुंए से निजात मिल चुकी हैं।